फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी में पशुओं को ठूंस ठूंसकर ले जाते दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। पुलिस ने मंगलवार रात को दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप गाड़ी पकड़ी में चार भैंस, दो कटड़े व दो कटड़ियां पैर बांध कर ठूंस ठूंसकर यूपी ले जा रहे थे। दोनों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। डीएसपी नारायणगढ़ अनिल कुमार ने बताया कि इनकी पहचान वसीम निवासी मलिकपुर सहारनपुर और नासिर निवासी अंबेटा सहारनपुर के रूप में हुई। पशुओं को गोशाला में छोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि गोशाला प्रधान सुमन ने पानी की व्यवस्था के लिए समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से गोशाला में नया ट्यूबवेल लगवाने का कार्य शुरू किया है। थाना प्रभारी नारायणगढ़ विजय कुमार ने बताया कि भविष्य में भी पशुओं की तस्करी करने वालों पर भी निगरानी रखी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें