अंबाला। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने नौरंग तालाब अंबाला शहर के पास सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल निवासी सर्राफा बाजार अंबाला छावनी व दीपक उर्फ गोलू निवासी नजदीक अंबाला पब्लिक स्कूल दुर्गानगर नसीरपुर जिला अंबाला को 70 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
18 अक्तूबर 2022 को सीआईए-2 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का काम करते हैं जोकि नशा बेचने की फिराक में नौरंग तालाब अंबाला शहर के पास खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए नौरंग तालाब अंबाला शहर के पास छापामारी की। छापामारी के दौरान आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके पास से पुलिस को 70 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस आरोपियों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में आरोपियों की पहचान साहिल निवासी सराफा बाजार अंबाला छावनी व दीपक उर्फ गोलू निवासी नजदीक अंबाला पब्लिक स्कूल दुर्गानगर नसीरपुर अंबाला के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया है।
।