फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दो आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा।बीते कल बराड़ा गांव में युवक राहुल की संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में सीआईए नारायणगढ़ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने पर दोनों को रिमांड पर भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि बराड़ा गांव में भगवान वाल्मीकि मंदिर के समीप बने चौबारे में 26 वर्षीय राहुल का शव मिला था। राहुल के भाई गौरव ने आरोप लगाया था कि राहुल रात को गांव के ही कुछ युवकों के साथ गया था। सुबह उन युवकों का एक साथ गौरव के घर आया और कहा कि राहुल चौबारे में पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा राहुल की मौत हो चुकी थी। उसकी आंखों पर चोट के निशान थे और कमरे भी खून पड़ा था। गौरव का आरोप था कि उसके भाई राहुल की हत्या की गई है। बराड़ा पुलिस ने गौरव की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा सीआईए नारायणगढ़ को सौंपा गया था। पुलिस द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी कड़ी में सीआईए मामले में आरोपी नसीम व एक अन्य को गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ करेगी और राहुल की मौत के राज उगलवाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें