अंबाला। लूट के मामले में सीआईए-1 ने कार्रवाई करते हुए शाम नगर निवासी मोहित व शास्त्री नगर निवासी अभिषेक को गिरफ्तार किया। न्यायालय के आदेशानुसार दोनों का दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया था। रिमांड के दौरान आरोपियों से 18 लाख रुपये व एक्टिवा बरामद की गई है। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले के संबंध में सिटी के सेक्टर 9 निवासी पटेल विजय कुमार ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आठ अगस्त को सेक्टर-1 की मार्केट में एक्टिवा सवार लोगों ने उससे लगभग 20 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था।