दहेज हत्या के मामले में आरोपी नीरज कुमार और आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां आगामी आदेशों तक इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है। शिकायतकर्ता विजय कुमार निवासी महेश नगर अंबाला ने 1 अगस्त 2021 को थाना सेक्टर-9 अंबाला शहर में शिकायत दर्ज करवाई कि आरोपी संजीव कुमार, नीरज उर्फ विक्की निवासी बाल-भारती दुर्गा नगर अंबाला शहर व आरोपित महिला ने मिलकर उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया, जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।