अंबाला। जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीसी बाजार निवासी रोहित व शुभम उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूजा विहार निवासी परविंदर सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि 24 अक्तूबर को आरोपी रोहित, शुभम उर्फ सोनू व अन्य ने गोल चक्कर के पास उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।