फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेताजी एक्सप्रेस के टीटीई ने यात्री से किया दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रशिक्षण केंद्र में नवनियुक्त टीटीई को ज्ञान दिया जाता है कि ट्रेन में सफर करने वाले यात्री का दर्जा सम्मानजनक है। इसलिए उसके साथ किसी प्रकार का न तो दुर्व्यवहार किया जाए और न ही उसे प्रताड़ित किया जाए, लेकिन रेलवे का यह प्रशिक्षण असल में कागजों तक ही सीमित है। ऐसा ही एक वाकया कच्चा बाजार निवासी भरत मेहंदीरत्ता के साथ हुआ, जो चंडीगढ़ से रोजाना रेलवे के मासिक सीजन टिकट यानि रेल पास पर चंडीगढ़ से अंबाला तक आवागमन करता है।
विज्ञापन

घटना 14-15 अगस्त मध्यरात्रि लगभग 1.25 बजे की है। भरत ने बताया कि वो अपने कार्यस्थल पर लेट हो गया था। जब स्टेशन पर पहुंचा तो उसके सामने ही ट्रेन नंबर 12311 कालका-हावड़ा प्रस्थान कर रही थी। उसने भाग कर ट्रेन को पकड़ा और जल्दबाजी में वो स्लीपर कोच में चढ़ गया और एक तरफ खड़ा हो गया। जब ट्रेन लालडू और धूलकोट रेलवे स्टेशन के बीच थी तो गौतम नाम का टीटीई आया। रेल टिकट के बारे में पूछताछ की तो उसे एमएसटी दिखाया और बताया कि जल्दी के कारण वह स्लीपर कोच में चढ़ गया था, लेकिन टीटीई ने इसे अनसुना करते हुए जुर्माना भरने के निर्देश दिए। इसके बाद उसने 395 रुपये की पर्ची कटवा ली और पर्ची अपने पास रख ली। भरत ने बताया कि जुर्माना भरने के बाद भी टीटीई बेवजह उसे प्रताड़ित करता रहा। यहीं नहीं ट्रेन के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उसने प्लेटफार्म दो पर खड़े होकर चेतावनी दी कि जो करना है कर लो और आइंदा ट्रेन में नजर मत आ जाना।
बुधवार 16 अगस्त को भरत की तरफ से पहले लिखित शिकायत अंबाला स्टेशन मास्टर के पास शिकायत पुस्तिका में की गई। इसके बाद उसने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय जाकर लिखित शिकायत वाणिज्य विभाग की महिला अधिकारी शालू को सौंपी। महिला अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में तैनात टीटीई दिल्ली मंडल का है। शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए दिल्ली मंडल को भेजा जाएगा ताकि नियमानुसार कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें