अंबाला सिटी। दुर्गा नगर में ट्रक की टक्कर से बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली चली गई और लोगों के घरों में लगे बिजली के उपकरण जल गए। इससे खफा लोग सेक्टर नौ थाने में एकत्रित हो गए और ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर भुगतान की मांग करने लगे। पुलिस ने लोगों को समझाया, मगर वह नहीं माने। इस संबंध में बिजली निगम को सूचना दी गई। टीम भी मामला बढ़ता देख मौके पर पहुंची। पुलिस और बिजली निगम द्वारा लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया है। संवाद