अंबाला सिटी। सीआईए-2 ने कार्रवाई करते हुए एनएच-152 हिसार-अंबाला बाईपास पर सद्दोपुर के नजदीक एक ट्रक को काबू किया। जांच के दौरान ट्रक से चार किलो 100 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने कठुआ जम्मू निवासी ट्रक चालक महिंद्र सिंह उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया। आरोपी को वीरवार न्यायालय के आदेशानुसार तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। सीआईए-2 को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो आज ट्रक सहित सद्दोपुर की तरफ से गुजरेगा।