अंबाला। अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे स्थित मोहड़ा के निकट एक तेजरफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार हुआ। परिवार दिवाली मनाने के लिए पठानकोट से बिहार जा रहा था। इलाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायत में बिहार के पोसदाहा गांव निवासी विश्वदीप कुमार पांडे ने बताया कि वह परिवार सहित पठानकोट में रहता है। वह दिवाली पर पत्नी सलोनी पांडे, बेटा वैभव, रिश्तेदार रुबी कुमारी व अपने दो छोटे बच्चों के साथ बिहार जा रहा था। मोहड़ा एनएच -44 अंबाला के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी घूम गई। इस कारण दूसरी तरफ से भी उसकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई। हादसे में गाड़ी पूरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आरोपी ट्रक चालक भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। मोहड़ा पुलिस चौकी से जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सतपाल ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर चालक का सुराग लगाएगी।