फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत

विज्ञापन
दुर्घटना के दौरान हालात। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा-शाहबाद रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। उगाला निवासी सरपंच प्रतिनिधि शेर सिंह ने बताया कि वह रविवार रात अपनी कार में तेल डलवाने के लिए जलूबी के पास पेट्रोल पंप पर गया था।
विज्ञापन

जब वह पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो देखा कि उगाला के रहने वाले उसके ताऊ जसपाल का बेटा परविन्द्र सिंह और चाचा का बेटा जसबीर सिंह और सोहाता निवासी सोमदत्त जो सप्लेंडर मोटरसाइकिल पर था। तीनों ही सड़क की साइड में खड़े बातचीत कर रहे थे।
उसी समय बराड़ा की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक ने उन तीनों को टक्कर दे मारी। तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और ट्रक सड़क के नीचे उतर गया। शेर सिंह ने बताया कि जब उसने देखा तो वह अपनी कार से उतर उनकी ओर दौड़ा तो ट्रक चालक उसे आता देख ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद लोग मौके पर इकठे हो गए। शेर सिंह ने बताया कि राहगीरों की मदद से तीनों को ट्रक के नीचे से निकाला और डायल 112 को फोन किया। कुलबीर सिंह को डायल 112 की गाड़ी ले गई जबकि सोमदत्त को एंबूलेंस से और परविन्द्र सिंह को वह अपनी कार से एमएम अस्पताल मुलाना लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने परविन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि कुलबीर सिंह की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं सोमदत्त गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।
शेर सिंह ने बताया कि परमिन्द्र सिंह उम्र करीब 43 साल शादी शुदा था। जिसके पास 2 बच्चे (1 लड़का लक्की उम्र 15 साल व एक लड़की राशी उम्र करीब 18 साल) है। वहीं, कुलबीर सिंह भी शादी शुदा है जिसके पास भी 2 लड़के (हार्दिक व पर्व) है। पुलिस ने शेर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।



वर्जन

सड़क हादसे में उगाला के दो युवकों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


गुलशन कुमार, थाना प्रभारी, बराड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें