फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अबेकस में 27 मेधावियों का दी गई ट्रॉफी

Mon, 11 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विजेता प्रतिभागी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद और निजी इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान अबेकस मेंटल अरिथमेटिक ट्रेनिंग पूरी करने वाले 27 मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र, पदक और ट्राॅफियां देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली की संस्था की ओर से आयोजित स्तर निर्धारण परीक्षा के बाद उत्तीर्ण छात्रों की मानसिक गणितीय क्षमताओं को सराहा गया। प्रथम स्थान आरवी, आनंदी, इलाक्षी, इनाया, इवान और सात्त्विक ने हासिल किया। द्वितीय स्थान आरुष, आद्विक, आशन्या, विहान व विवान और तृतीय स्थान सोहम, विराज, अलायना, रित्विक, प्रथम, रिधम, राध्या सहित 12 छात्रों ने हासिल किया। मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद की अध्यक्ष सुरभि भारद्वाज ने बच्चों को गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व समझाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें