फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Amabla: सड़क किनारे खड़ी डबल डेकर बस को ट्राले ने मारी टक्कर, एक परिवार के 4 लोगों सहित सात की मौत

Fri, 03 Mar 2023 09:50 AM IST
विजय पुंडीर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

सड़क किनारे खड़ी बस में ट्राले ने टक्कर मार दी। ट्राले में लोहे की चादर रखी थीं। बस में करीब 70 यात्री सवार थे। जिनमें से सात लोगों की मौत हो गई और कई घायल बताए जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के शहजादपुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पंचकूला यमुनानगर पर स्थित गांव कक्कड़ माजरा पर अल सुबह लगभग साढ़े चार बजे भीषण हादसा हो गया। जिसमें लोहे की टीन से लदे एक तेज रफ्तार ट्राले ने सड़क पर खड़ी प्राइवेट डबल डेकर बस को टक्कर मार दी। यह बस उत्तर प्रदेश के बरेली से चलकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी में जा जा रही थी।

विज्ञापन


यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में सात लोगों की अस्पताल में पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, वहीं हादसे में सात लोग घायल हो गए। जिसमें दो वर्षीय बच्चा भी शामिल है जिसका उपचार चंडीगढ़ चल रहा है। मृतकों में अधिकांश उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।

जिसमें जिला संभल के रहने वाले एक ही परिवार के चार सदस्यों की जान भी हादसे में चली गई जिसमें एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं। शहजादपुर थाना पुलिस ने गांव कक्कड़ माजरा निवासी सुभाष चंद की शिकायत पर ट्राला चालक उत्तर प्रदेश के हाथरस में गांव मितई निवासी चंद्रमोहन और बस चालक मुरादाबाद के अमरोहा में गांव गंगवार हसनपुर निवास फुरकान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि यह बस बरेली से गुरुवार सायं पांच बजे बद्दी के लिए चली थी। 
विज्ञापन




राहगीरों की मदद से सवारियों को निकाला 
इस मामले में शिकायतकर्ता सुभाष चंद ने बताया कि वह शुक्रवार अल सुबह सैर पर जा रहा था। उसने देखा कि शर्मा ढाबा के पास एक बस बिना लाइट या इंडीगेटर जलाए सड़क पर खड़ी है। इतने में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्राला आया और बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बस पलट गई और ट्राला भी सड़क पार करता हुआ दूसरी तरफ पलट गया। इसके बाद यहां पर लोगों की चीखपुकार मच गई। घटना देकर सड़क पर गाड़ियां रुकने लगी और लोग मदद के लिए आने लगे।

ऐसे में सुभाष सबसे पहले पुलिस और एंबुलेस को फोन पर घटना की सूचना दी। इसके बाद राहगीरों के साथ मिलकर सुभाष चंद ने बस में से लोगों को निकालना शुरू कर दिया। कुछ घायलों को तो प्राइवेट वाहनों में अस्पताल भेज दिया गया। इसके बाद ट्राले के चालक को भी टूटे हुए कैबिन से निकालकर अस्पताल भेजा। इसके बाद पुलिस आई और दोनों वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे कराया।


हादसे का कारण यह दो परिस्थितियां बनी
सबसे पहले तो बस के चालक ने बिना इंडिगेटर जलाए बस को सड़क पर खड़ा कर दिया। जिससे कभी भी हासदा हो सकता था।
इसी प्रकार ट्राला चालक तेज रफ्तार से ट्राला चला रहा था, वह नींद में था तो उसे बस दिखी ही नहीं।

विज्ञापन

बस में सवार थे 70 यात्री 
सवारियों की मानें तो यह प्राइवेट बस उत्तर प्रदेश के बरेली से करीब 60 यात्रियों को लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी के लिए चली थी। जिस समय हादसा हुआ उस समय करीब 20 मिनट तक पीड़ित बस में ही फंसे रहे। लोग उन्हें निकालने का भरसक प्रयास कर रहे थे। इनमें से छह लोगों को शहजादपुर सीएचसी भेजा गया जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। वहीं एक घायल को पंचकूला सरकारी अस्पताल में भेजा गया। इसकी भी वहां पर मौत हो गई। इस प्रकार कुल सात लोगों की इस हादसे में मौत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं छह घायलों को अंबाला कैंट और चंडीगढ़ के सिविल अस्पताल भेजकर उपचार किया गया। इसके बाद पुलिस ने मृतकों के शव को नारायणगढ़ शव गृह में रखवा दिया।

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
मरने वालों में उत्तर प्रदेश के जिला संभल में गांव फतेहपुर ढाल निवासी 34 वर्षीय ज्वाला सिंह, इनकी पत्नी 32 वर्षीय रिंकी, 8 वर्षीय बेटा प्रिंस और 6 वर्षीय प्रशांत की मौत हो गई। इसके बाद बदायूं के गांव रुदाइन निवासी रहीश खान पुत्र सतार खान और एक अन्य अज्ञात की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बदायूं के उलाया निवासी बदन सिंह पुत्र कुंवर सैन की पंचकूला के सेक्टर छह में मौत हुई है। इसके साथ ही पंचकूला में जरीना, दो वर्षीय निशांत पुत्र ज्वाला प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में चल रहा है। वहीं बरेली निवासी सर्वेश कुमार, बदायूं निवासी गुड्डी, उसकी बेटी शिवानी और आशू व बरेली निवासी चांद बाबू इस दुर्घटना में घायल हुए हैं जिन्हें अंबाला कैंट भर्ती कराया गया।

ट्राला चालक को आ गई थी नींद
पुलिस के अधिकारियों की मानें तो ट्राला के चालक को अचानक से नींद की झपकी आ गई थी जिसके कारण उसका नियंत्रण ट्राले से हट गया और ट्राला बस में पीछे से जा घुसा। सिर्फ यह नहीं बल्कि बस को टक्कर मारकर ट्राला भी डिवाइड को पार करता हुआ सामने की सड़क पर पलट गया। 

हादसे के समय बस में सो रहे थे सभी यात्री 
बस में बैठी दूसरी सवारियों ने बताया कि जिस समय यह टक्कर हुई उस समय सभी यात्री सो रहे थे। अचानक से तेज आवाज आई और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बैठे अधिकांश यात्री बद्दी में काम की तलाश में जा रहे थे। कुछ पहले से ही वहां कार्य कर चुके थे।  

दो घंटे तक राजमार्ग पर लगा रहा जाम
सूचना मिलते ही डीएसपी नारायणगढ़ अर्शदीप सिंह थाना प्रभारी शहजादपुर बीरभान पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद हाइवे के दोनों और जाम लग गया। बड़ी क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया लगभग दो घंटे के बाद यातायात सुचारू हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें