एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रतिभागी, आयोजक
अंबाला। अंबाला म्यूजिकल क्लब की ओर से सोमवार को भारतीय संगीत जगत के अमर सितारे मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर एक शाम रफी के नाम कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी। क्लब चेयरमैन डाॅ. नवीन गुलाटी ने बताया कि अंबाला म्यूजिकल क्लब वर्ष 2011 से लगातार संगीतमय कार्यक्रमों का आयोजन करता आ रहा है। यह कार्यक्रम मोहम्मद रफी, मुकेश और किशोर दा को समर्पित है। 22 जुलाई को मधुर आवाज के धनी मुकेश का जन्मदिन था, वहीं 31 जुलाई को मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि और चार अगस्त को मशहूर पार्श्वगायक किशोर कुमार का जन्मदिन है। इस कार्यक्रम के जरिए संगीत के सभी अमर सितारों को एक भावपूर्ण एवं संगीतमय श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में सक्षम निझावन का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें सक्षम ने पंजाब की नृत्य शैली भांगड़ा में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
इसके बाद कमल भारद्वाज, संजीव भूटानी, राहुल भूटानी, शिव आनद, लक्की सिंह, मनीष मल्होत्रा, राधिका ग्रोवर, पुनीत कौर, परमजीत बत्रा, डॉ. विवेक कोहली, नीति गोगिया, राजीव हांडा, कृदय मल्होत्रा, एसएस प्रसाद एवम रंजू प्रसाद द्वारा आने से उसके आए बहार, ये वादियां, हम सफर मेरे, तुम अगर साथ देने का वादा करो, मेरा चांद मुझे आया है नजर आदि गीतों से शाम को सुरमई बना चार चांद लगा दिए।