फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: खेल नर्सरियों को लेकर ट्रायल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जिले में एक अप्रैल से शुरू होने वाले खेल नर्सरियों को लेकर ट्रायल शुरू हो गए। बुधवार को ऑल वैदर स्वीमिंग पूल में तैराकी की खेल अकादमी के ट्रायल हुए। इसमें जिलाभर के करीब 18 स्कूलों के 55 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़के और लड़कियों ने 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई और अन्य में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

ट्रायलों में 25 खिलाड़ियों का चयन किया जाना है और 5 खिलाड़ियों को प्रतिक्षा सूची में रखा जाना है। एक अप्रैल से पहले इसकी सूची जारी होगी। यह ट्रायल 29 मार्च तक चलेंगे। बता दें कि अभी सरकारी खेल नर्सरियों के लिए ट्रायल हो रहे हैं और कुल 18 खेल नर्सरियां हैं। जबकि प्राइवेट नर्सरियों को लेकर 44 ने आवेदन किया था और उन्हें मुख्यालय में भेज गया है। वहां से खेल नर्सरियों को देने की सूची जारी होगी।
राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में झटके थे 5 पदक
अंबाला सिटी निवासी सात साल की पावनी शर्मा डेढ़ साल से तैराकी कर रही हैं। बहादुरगढ़ में आयोजित राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 5 स्वर्ण पदक जीते थे।
विज्ञापन

अभी तक जीत चुकी 45 पदक
अदिति ने बताया कि वह छह साल से तैराकी कर रही है और नेशनल तक खेली है। अभी तक 45 पदक जीत चुकी है। जिसमें से उसने स्टेट लेबल पर तीन स्वर्ण पदक जीते हैं। वह पठानकोट, गुरुग्राम, दिल्ली, गुजरात और पलवल में खेल चुकी हैं।
अभी तक जीते 25 पदक
छावनी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी आसमां ठाकुर ने बताया कि वह दो साल से तैराकी कर रही हैं। वह अभी तक 25 पदक जीत चुकी हैं, वहीं राज्य स्तर पर उसने एक स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें