फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली काउंसलिंग में दिखा विद्यार्थियों का रूझान, 2 को जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। आईटीआई महिला शहर में पहली काउंसलिंग में सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने अपना दाखिला पक्का किया। सबसे अधिक 31 युवतियों ने कोपा ट्रेड और 21 युवतियों ने सेविंग टेक्नोलॉजी ट्रेड में दाखिला लिया। दूसरी ओर, मेकैनिक टू एंड थ्री व्हीलर, मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स, डीटीपीओ इत्यादि ट्रेड में दाखिला कम हुआ है। सभी सीटें दो दिन तक दस्तावेज वेरिफिकेशन बीतने के बाद भी खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला शहर के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि संस्थान में दाखिला पिछले वर्ष की तुलना में अधिक हुआ है। दाखिला प्रक्रिया के तहत सभी राजकीय आईटीआई शनिवार को भी खुले रहेंगे। इस दौरान सभी चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच करने का कार्य किया जाएगा। राजकीय आईटीआई भारांपुर में दाखिले हेतु कांउसलिंग के प्रथम चरण के अंतिम दिन अभ्यर्थियों ने संस्थान में उपस्थित होकर अपना दाखिला करवाया। संस्थान के प्रभारी विनोद सिंह शेखावत ने बताया कि संस्थान में अभ्यर्थियों की लंबी लाइन लग गई। उन्होंने सभी आने वाले अभ्यर्थियों के अभिभावकों को संस्थान में चल रहे विभिन्न तकनीकी व अतकनीकी कोर्स के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने बताया कि इन कोर्सों को करने के उपरांत रोजगार प्राप्त करने की अपार संभावनाएं हैं। विनोद सिंह ने बताया कि 29 अगस्त से दूसरी कांउसलिंग हेतु विभागीय पोर्टल खोला जाएगा। इसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद अनुसार आईटीआई व ट्रेडस में फेरबदल कर सकते हैं। दो सितंबर को दूसरी काउंसलिंग की वरीयता सूची जारी होगी। दो व तीन सितंबर को सीट अलॉट किए गए अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की संस्थान स्तर पर वेरिफिकेशन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें