फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेढ़ घंटे तक बंद रहा परिवहन और सारथी पोर्टल, भटकते रहे लोग

Fri, 12 May 2023 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के उप मंडल कार्यालय स्थित अंत्योदय सरल केंद्र में डेढ़ घंटे तक परिवहन और सारथी पोर्टल बंद रहा। इससे लोगों को आरसी बनवाने, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने व टोकन नंबर लेने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। कई लोग तो इंतजार कर वापस चले गए और कई लोगाें ने डेढ़ बजे वेबसाइट शुरू होने पर अपना काम करवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को अंत्योदय सरल केंद्र में बारह बजे से परिवहन डॉट जीओवी डॉट इन और सारथी पोर्टल की दो वेबसाइट अचानक बंद हो गईं। जिससे सरल केंद्र में चल रहा ड्राइविंग लाइसेंस बनाने व आरसी का काम ठप हो गया। सरल केंद्र में काम करवाने आए लोगों को डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। अंत्योदय सरल केंद्र में आए लोगाें को रोजाना 60 टोकन दिए जाते हैं, और 25 से 30 लोगों के कंप्यूटर पर लर्निंग के लिए टेस्ट लिए जाते हैं। वहीं 30 से 40 लोगों के लाइसेंस बनाए जाते हैं। इसी तरह से 50 के करीब वाहनों की आरसी बनाई जाती है।
कंपनी से दो घंटे की छुट्टी ली
गांव मंगलई निवासी प्रदीप ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता है और अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के सवा 11 बजे सरल केंद्र में आया था। यहां पर आकर पता चला कि परिवहन की वेबसाइट बंद है। पौने एक बज चुका है और उसे एक बजे अपनी कंपनी में पहुंचना है क्योंकि उसने कंपनी से दो घंटे की छुट्टी ली हुई है।
विज्ञापन

एक घंटे से कर रहा वेबसाइट चलने का इंतजार
अमर ने बताया कि वह करनाल का निवासी है और डेकोरेशन का काम करता है उसने अंबाला छावनी के युवक से एक पुरानी कार खरीदी थी। इस कार की एनओसी निकलवा कर उसने कार को अपने नाम करवाना है। जिसकी उसने रसीद भी कटवा ली है। वेबसाइट बंद है जिसके कारण वह करीब एक घंटे से इंतजार कर रहा है। जैसे की वेबसाइट चलेगी और वह अपना आगे का काम करवाएगा।
दोस्त के साथ सुबह सरल केंद्र में आया था
अंबाला सिटी के जंडली निवासी रोहन ने बताया कि वह अपना लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए दोस्त के साथ सुबह सरल केंद्र में आया और दस्तावेज वेरिफिकेशन करवाने के बाद, टोकन नंबर ले लिया और आगे की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। जैसे ही उसकी कंप्यूटर पर लर्निंग टेस्ट देने की बारी आई तो वेबसाइट बंद हो गई और वह पिछले काफी समय से वेबसाइट चलने का इंतजार कर रहा है कि कब साइट चलेगी और वह कब अपना टेस्ट देगा।

अंत्योदय सरल केंद्र में परिवहन और सारथी की वेबसाइट बंद होने के कारण ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी का काम बंद हो गया था। लेकिन बाद में वेबसाइट चलने के बाद सभी लोगों का काम कर दिया गया ।
विज्ञापन

आशीष, इंचार्ज, अंत्योदय सरल केंद्र, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें