अंबाला। अंबाला मंडल रेलवे ने इस सेक्शन पर चलने वाली लगभग 11 ट्रेनों को आगामी 21 दिनों के लिए संचालन बंद कर दिया गया है। इस दौरान रेलवे अपनी टीम लगाकर ट्रेक को पूरी तरीके से सही करेगा। इसके बाद एक इंजन चलाकर रेलवे ट्रायल करेगी। यह सेक्शन लगभग 9 जुलाई से बारिश के कारण प्रभावित चल रहा है। वहीं इस सेक्शन के बंद होने से पहाड़ों की रानी शिमला में जाने वाले पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि इस सेक्शन पर चलने वाली 11 ट्रेनों को 17 जुलाई से लेकर 6 अगस्त तक रद कर दिया गया है। संवाद