फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रगणकों का प्रशिक्षण 6 से 22 अप्रैल तक

Sat, 28 Mar 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आगामी जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) को लेकर अंबाला क्लब में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जनगणना नोडल अधिकारी ने बताया कि 1 से 30 मई 2026 तक प्रगणक और सुपरवाइजर फील्ड में उतरेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना अधिनियम 1948 के तहत ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। प्रगणकों का प्रशिक्षण 6 से 22 अप्रैल के बीच चार्ज स्तर पर आयोजित होगा। इसमें जिले के सभी चार्ज अधिकारियों और तकनीकी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से कार्य करने के गुर सिखाए गए। जनगणना निदेशालय हरियाणा की मंडलाधिकारी चंचल राजावत और जिला समन्वय अधिकारी विकास बजाज ने प्रशिक्षण सत्र का नेतृत्व किया। अधिकारियों की शंकाओं का मौके पर समाधान किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें