अंबाला सिटी। लोकसभा चुनावों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त एवं स्वीप एक्टिविटी की नोडल अधिकारी अपराजिता ने नारायणगढ़ के अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग के तहत बैठक की। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जिस भी अधिकारी की डयूटी जहां भी लगाई गई है उसे वह अच्छी तरह से निभाए। वीरवार को उन्होंने बीपीएस प्लेनोटोरियम अंबाला छावनी में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर तथा अन्य कर्मचारियों के लिए ट्रेनिंग आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव से एक दिन पहले 24 मई को स्ट्रांग रूम से पोलिंग पार्टियों को जो ईवीएम, वीवी पैट और चुनाव सामग्री और अन्य दस्तावेज देने हैं। मई 25 को मतदान के उपरांत ईवीएम मशीनों और अन्य चुनाव सामग्री को यहीं पर जमा करवाना है। अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी हर कार्य के बारे जैसे पीओ डायरी, ईवीएम मशीन की सीलिंग, वीवी पैट, बैल्ट यूनिट और चुनाव से जुडे जो अन्य दस्तावेज हैं, उनके बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद