अंबाला। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर कार्य के चलते अंबाला कैंट से चलने वाली मैमू ट्रेन का संचालन आगामी तीन माह के लिए रद्द रहेगा। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 64523 व 24 अंबाला कैंट-लुधियाना-अंबाला कैंट एक दिसंबर से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी। इस ट्रेन के रद्द होने से दैनिक यात्रियों सहित नौकरी-पेशा लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। संवाद