कोरोना काल से बंद रेल मोटर कार दोबारा संचालित होगी। रेल मोटर कार का संचालन दोनों दिशाओं में 18 मार्च से होगा। रेलवे ने इस संबंध में शुक्रवार आदेश जारी किए हैं। अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि रेल मोटर कार का संचालन स्पेशल नंबर के आधार पर किया जाएगा। रेल मोटर कार नंबर 04505 कालका से सुबह 5.25 बजे रवाना होकर, सुबह 7.05 बजे बड़ोग और सुबह 9.05 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी में रेल मोटर कार नंबर 04506 शिमला से दोपहर 11.40 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.10 पर बड़ोग और शाम 4.30 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में फर्स्ट क्लास कोच लगे होंगे।