रोपड़ भरतगढ़ रेलवे स्टेशन और सरहिंद-अंब अधौरा सेक्शन के बीच कम ऊंचाई वाले सब-वे निर्माण के चलते 15 दिसंबर को कई ट्रेनों को रेलवे की ओर से रद्द कर दिया है। यह निर्माण कार्य 15 दिसंबर सुबह 8 बजकर 45 मिनट से दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। पांच घंटे 30 मिनट तक के ब्लॉक के चलते कुछ ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। सीनियर डीसीएम अंबाला हरि मोहन ने बताया कि 15 दिसंबर ट्रेन नंबर 64515 अंबाला-नंगलडैम पैंसेजर ट्रेन रोपड़ तक चलेगी। रोपड़-नंगलडैम के बीच इस ट्रेन को रद्द किया है। इसी प्रकार ट्रेन 64516 नंगलडैम-अंबाला पैसेंजर ट्रेन को कम दूरी तक चलाया जाएगा। नंगलडैम-रोपड़ के बीच ट्रेन बंद रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64511 सहारनपुर-ऊना हिमाचल पैसेंजर रोपड़ तक जाएगी। रोपड़ से ऊना हिमाचल के बीच यह ट्रेन कर दी गई है। ट्रेन 64512 ऊना हिमाचल सहारनपुर पैसेंजर पुराने रोपड़ तक चलाया जाएगा। रोपड़ और ऊना हिमाचल के बीच ट्रेन अन्य ट्रेनों की तरह रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 64563 अंबाला-अंब अंधौरा चंडीगढ़ तक ही चलेगी। चंडीगढ़ और अंब-अंधौरा रेलवे स्टेशन के बीच यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन 64564 अंब-अंधौरा और अंबाला पैंसेजर चंडीगढ़ तक चलेगी। अंब-अंधौरा और चंडीगढ़ के बीच रद्द रहेगी।