फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटी महिला, बाल-बाल बचा नवजात

Wed, 23 Dec 2015 12:32 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से दरवाजे पर बच्चे के साथ खड़ी महिला संदिग्ध परिस्थतियों में ट्रैक पर गिर गई। इस हादसे में महिला तो ट्रेन की चपेट में आ गई, जबकि उसका नवजात बच्चा पटरी से थोड़ा दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने बच्चे व महिला के शव को कब्जे में लिया और शव का कैंट अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। महिला यूपी के बहराइच जिले की रहने वाली है और अपने पति व बच्चे के साथ जम्मू जा रही थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव पति को सौंप दिया है। परिजनों ने मृतक महिला का अंबाला में ही दाह संस्कार कर दिया। जीआरपी के एएसआई धर्मवीर ने बताया कि यूपी के बहराइच निवासी ननकू अपनी पत्नी दमक, बच्चे व अन्य रिश्तेदार के साथ जम्मू जा रहे थे। जैसे ही  देर रात वह सहारनपुर स्टेशन पहुंचे तो उन्होंने वहां से जम्मू जाने के लिए शालीमार ट्रेन में बैठ गए। ट्रेन जैसे ही अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर छह पर पहुंची तो महिला अपने तीन साल के बच्चे के साथ दरवाजे के पास खड़ी हो गई। बताया जाता है कि ट्रेन में भीड़ ज्यादा थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी और महिला संदिग्ध परिस्थतियों में बच्चे के साथ नीचे जा गिरी। जबकि बच्चा रेलवे ट्रैक के एक साइड में गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें