फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आचार संहिता की भेंट चढ़ी ट्रैफिक लाइटें, हो गया था डेमो

विज्ञापन
अंबाला सिटी कालका चौक पर तैनात पुलिस मुलाजिम
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-राजपुरा नेशनल हाईवे स्थित कालका चौक पर लाखों की लागत से लगने वाली ट्रैफिक लाइटों में आचार संहिता का अड़ंगा डल गया है। यह चौक सिटी के सबसे व्यस्त चौकों में से एक है।
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे से कालका चौक से एक सड़क नागरिक अस्पताल की तरफ तो दूसरी बलदेव नगर की तरफ जाती है। कई बार यहां पर हादसे हो चुके हैं। कुछ हादसे तो जानलेवा थे। बावजूद अभी तक इस चौक पर लाइटें नहीं लगाई गई।
हर बार बेतरतीब ढंग से चल रहे वाहन ही हादसों का कारण बनते हैं। हालांकि आचार संहिता से पहले इस चौक पर ट्रैफिक लाइटें लगाने की कवायद तेज हो गई थी। बाकायदा उपायुक्त ने मीटिंग लेकर दिशा निर्देश भी दिए थे। कुछ कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाते हुए आधुनिक ट्रैफिक लाइटों का डेमो भी दिया था। यह लाइटें बेहद ही एडवांस थी।
विज्ञापन

कुछ लाइट तो ऐसी दिखाई गई थी जो वाईफाई से चलने वाली थी। इन लाइटों में ही कैमरे भी लगे हुए थे। इन तैयारियों में आचार संहिता का रोड़ा डल गया है। ऐसे में चुनावों के बाद ही यहां लाइटें लगाने का काम रफ्तार पकड़ेगा।

फ्लाईओवर के नीचे ही लगता है नाका

यातायात को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से फ्लाईओवर के ठीक नीचे ही नाका लगाया जाता है। मुलाजिमों के सहारे ट्रैफिक व्यवस्था बनाई जा रही है। जबकि ट्रैफिक लाइटों के लगने से रात के समय इस चौक पर होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा। दरअसल, रात को वाहन हादसे का कारण बन जाते हैं। यहीं से एक रास्ता ट्रांसपोर्ट मार्केट की तरफ भी जाता है, जहां से बड़े-बड़े चौपहिया वाहन आते जाते रहते हैं।
वर्जन
ट्रैफिक लाइटों का प्रपोजल बनाकर भेज गया था। इन लाइटों को लगाने के लिए डेमो भी हुआ था। यह लाइटें आधुनिक होंगी। आचार संहिता के बाद ही इन लाइटों को लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जोगिंद्र, ट्रैफिक प्रभारी, अंबाला

अंबाला सिटी कालका चौक पर तैनात पुलिस मुलाजिम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें