फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल के बाहर लगा ट्रैफिक बूथ, कसा जाएगा वाहनों पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के बाहर अब ऑटो या दूसरे वाहन खड़े करने वालों की खैर नहीं। अस्पताल के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने के लिए पुलिस की तरफ से बाकायदा ट्रैफिक बूथ स्थापित कर दिया गया है। इस बूथ पर नियमित तौर पर मुलाजिम तैनात रहेंगे और वाहनों पर शिकंजा सकेंगे। अस्पताल के बाहर रुककर सवारियों को बैठाने वाले ऑटो, ई-रिक्शा व बस चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। अकसर नागरिक अस्पताल के मुख्य द्वार पर वाहन चालकों का जमावड़ा लगा रहता है जोकि अस्पताल से निकलने वाले मरीजों व तीमारदारों को बैठाने की होड़ में लगे रहते हैं। ऐसे में मुख्य द्वार की व्यवस्था बिगड़ती है साथ ही अंबाला-जगाधरी हाईवे का यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित हो जाता है। कई बार इस कारण हादसे भी हो चुके हैं। शिकायतों के बावजूद भी हालात बिगड़े रहते थे। ऐसे में अब ट्रैफिक पुलिस ने इस समस्या का समाधान करने के लिए बूथ स्थापित किया गया है।
विज्ञापन

-
पार्किंग से बचने के लिए अब बाहर नहीं खड़े कर सकेंगे वाहन
इसके अलावा अस्पताल के बाहर वाहन लगाने वालों को रोकने के लिए बाउंड्री के साथ रस्सी लगा दी है ताकि कोई भी चालक वाहन को बेतरतीब ढंग से हाईवे किनारे न खड़ा कर सके। मरीज व तीमारदार अस्पताल परिसर में लगने वाली पार्किंग से बचने के लिए बाहर ही अपना वाहन खड़ा करके चले जाते थे। कई बार वाहन चोरी भी हो चुके हैं और अक्सर हाईवे किनारे वाहन खड़े रहने के कारण हादसा होने का भी खतरा मंडराता रहता है।

अस्पताल के बाहर बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए बूथ लगाया गया है। कोई भी अस्पताल के बाहर वाहन खड़ा करके सवारियों को बैठाता है तो उसके खिलाफ चालान की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्र, सब इंस्पेक्टर, ट्रैफिक थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें