अंबाला सिटी। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के शंभु सीमा खुलवाने के आदेश पर जन जागृति संगठन ने खुशी जताई है। संगठन ने हाई कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। संयोजक राम रत्न गर्ग ने कहा कि शंभू सीमा बंद होने से व्यापार पर प्रभाव पड़ रहा था। जो कर्मचारी पंजाब के राजपुरा और खन्ना शहर में काम करते थे। उनको काफी परेशानी हो रही थी। रक्षा बंधन पर अगर पंजाब सीमा खुल जाती है तो व्यापार में काफी तेजी आएगी। प्रधान विप्लव सिंगला ने बताया कि पंजाब सीमा बाधित होने के कारण चंडीगढ़ मार्ग पर यातायात का बोझ बढ़ गया है। ऐसे में चंडीगढ़ जाने के लिए ही दो से तीन घंटे लग रहे हैं। जबकि पहले सिर्फ 50 मिनट में चंडीगढ़ पहुंचा जा रहा था। इस मौके पर उप प्रधान नीरू वडेरा , राजेन्द्र शर्मा, शरण पाल सचदेवा, अमित जैन, सोम नागपाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।