फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: टॉय ट्रेन पर फंसा पेंच, तीसरी बार मांगी निविदा

Wed, 13 Sep 2023 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन के संचालन पर पेंच फंस गया है। नगर परिषद की निविदा में दो बार किसी भी ठेकेदार ने रूचि नहीं दिखाई है। इस पर नगर परिषद ने तीसरी बार निविदा मांगकर टॉय ट्रेन के संचालन की तैयारी शुरू की है। टॉय ट्रेन का संचालन पीपीपी मोड पर किया जाना है।
विज्ञापन

नगर परिषद सदर के कार्यकारी अभियंता मंदीप सिंह ने बताया कि सुभाष पार्क में टॉय ट्रेन के संचालन दो बार निविदा मांग गई। ठेका लेने के लिए कोई ठेकेदार नहीं आया, अब नए सिरे से निविदा मांगी गई है। पिछली बार एक ठेकेदार ने उनसे संपर्क भी किया था और ट्रेन के संचालन में रुचि भी दिखाई थी।
वह कागजी कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं था और न ही उसके पास कोई दस्तावेज थे। उन्होंने बताया कि टॉय ट्रेन सुविधा के लिए अब ऐसे ठेकेदारों से मंत्रणा की जाएगी जो संचालन में रुचि दिखाएंगे, जिससे पार्क आने वाले बच्चों को जल्द से जल्द टॉय ट्रेन की सुविधा मिल सके।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुभाष पार्क का निर्माण गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के प्रयास से संभव हो पाया है। पहले यहां गंदे पानी का तालाब होता था। इसके आसपास नशेड़ी और शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता था। करीब 29 करोड़ की लागत से 17 एकड़ में पार्क का निर्माण किया गया। पार्क को अंबाला के ही नहीं बल्कि अन्य शहरों से लोग देखने के लिए आते हैं। पार्क में अलग से चिल्ड्रन कार्नर का निर्माण किया गया है। यहां बच्चों के लिए विभिन्न किस्म के झूले लगाए गए हैं। पार्क में ओपन एयर थिएटर भी बनाया गया है। यहां 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है।
चार एकड़ में झील का निर्माण किया गया है। इसमें लोग बोटिंग का आनंद ले रहे हैं। पार्क में छह फ्लोटिंग फव्वारे, 690 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग, व्यायाम के लिए 14 उपकरण, 500 से ज्यादा विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं।
बाक्स
बारिश के कारण बिगड़े पार्क के हालात
बारिश के कारण सुभाष पार्क के हालात काफी खराब हो गए थे। पार्क के तालाब का पानी रास्तों पर फैल गया था। अभी भी कई जगह पर जलभराव है। वहीं रात के समय अधिकांश लाइटें बंद रहती हैं। हालांकि सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद की तरफ से प्रतिमाह की दर से चार लाख रुपये की निविदा जारी की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें