फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कालका-तारा देवी के बीच टॉय ट्रेन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कालका-शिमला रेल सेक्शन के 352 प्वाइंट्स में से 348 दुरुस्त हो गए हैं। इसलिए आज यानि मंगलवार से कालका से तारा देवी के बीच टॉय ट्रेन का संचालन आरंभ होगा। आगामी दो-तीन दिन में कालका से शिमला तक ट्रेन दौड़ने लगेगी।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि पूरे सेक्शन को दुरुस्त करने के लिए युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा था। यह सभी विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों के संयुक्त प्रयास से ही संभव हो पाया है कि इतने कठिन कार्य को भी उन्होंने कुछ ही समय में पूरा कर दिया।
मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि संशोधित समय के साथ कालका-तारा देवी और वापसी के बीच विशेष ट्रेन (अनारक्षित) 04506/04505 और 045015/04516 का संचालन किया जाएगा। ट्रेन नं. 04506 कालका से सुबह 4 बजे प्रस्थान करेगी और मार्ग पर पड़ने वाले प्रत्येक स्टेशन पर रुकते हुए सुबह 8.45 बजे तारा देवी पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नं. 04505 तारा देवी से सुबह 11 बजे प्रस्थान करके शाम 4.15 बजे कालका पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन नं. 04516 कालका से दोपहर 12.10 बजे प्रस्थान करके शाम 4.40 बजे तारा देवी पहुंचेगी और वापसी में ट्रेन नं. 04515 तारा देवी से शाम 6.40 बजे प्रस्थान करके रात 11.05 बजे कालका पहुंचेगी। गौरतलब है कि भारी बारिश के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण इस सेक्शन पर दौड़ने वाली ट्रेनों को आगामी आदेशों तक रद किया गया था।
सात करोड़ रुपये का नुकसान



कालका-शिमला रेलवे सेक्शन क्षतिग्रस्त होने से रेलवे को काफी नुकसान हुआ है। पूरे सेक्शन को नए सिरे से तैयार किया जा रहा है और इस पर लगभग 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं ट्रेनों का संचालन न होने से रेलवे को डेढ़ से दो करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार बार-बार बारिश के कारण बाधित होने वाले इस रेलवे ट्रैक को अब इस प्रकार से सुदृढ़ किया जाएगा ताकि भूस्खलन होने के बाद भी रेलवे लाइन को किसी प्रकार का नुकसान न हो और टॉय ट्रेनों का संचालन भी निरंतर जारी रहे।

एक ट्रेन का संचालन

मौजूदा समय में कालका-कोटी के बीच 17 किलोमीटर के दायरे में एक टॉय ट्रेन का संचालन हो रहा है। यह ट्रेन पांच सितंबर को शुरु हुई थी।श्र कालका से यह ट्रेन रोजाना सुबह 7 बजे प्रस्थान करके 7.55 बजे कोटी पहुंचती है और 8.37 बजे कोटी से प्रस्थान कर सुबह 9.15 बजे वापस कालका पहुंचती है। इसी प्रकार कालका से दोपहर तीन बजे प्रस्थान करके 3.55 बजे कोटी और 4.20 बजे कोटी से चलकर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचती है। ट्रेन का ठहराव टकसाल और गुम्मन स्टेशन पर हो रहा है।



जल्द दौड़ेंगी 16 ट्रेनें



रेलवे ने कालका-शिमला रेल सेक्शन पर चलने वाली 16 ट्रेनों को जल्द ही बहाल करने का फैसला किया है जोकि आगामी कुछ दिनों में संचालित हो जाएंगी। इसमें ट्रेन नंबर 04543 कालका-शिमला, 72451, 52451, 52453, 52459, अप मिक्स, 52455 और 04511 शामिल है। इसी प्रकार शिमला से वापसी में ट्रेन नंबर डाउन मिक्स, 52456, 72452, 04544, 52460, 52452, 52454 और 04512 शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें