फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आधा नोट फाड़ दे दी रसीद, ठगे 20 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बेटे को स्पेन से अमेरिका भेजने के नाम पर एजेंट ने उगाला के युवक से 20 लाख रुपये ठग लिए। रुपये देते समय जब पीड़ित ने रसीद की मांग की तो एजेंट ने दस रुपये का नोट के दो टुकड़े करके उसे दे दिया और कहा कि यही रसीद है और यहीं गारंटी भी। रुपयों के बदले आरोपी ने दो चेक दिए, जो बाउंस हो गए। अब पीड़ित की ओर से रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

गांव उगाला निवासी फूलचंद ने बताया कि उसका बेटा अजय कुमार लगभग 4-5 महीने से स्पेन में रह रहा है। उसे वहां असंध निवासी हरविंद्र मिला और उसने पीड़ित के लड़के को बताया कि पानीपत का एक एजेंट राजकुमार है वह यूएसए भेजने का काम करता है और उसका भी यूएसए भेजने का काम कराया है और उसने अपने भाई प्रीत निवासी असंध का मोबाइल नंबर दिया और राजकुमार एजेंट से उसके फोन पर बात करने के लिए कहा। फोन पर राजकुमार एजेंट ने 20 लाख लेकर यूएसए भेजने की बात कही। एजेंट ने अपना आफिस का पता सेक्टर 6 पानीपत बताया और कहा कि 20 लाख रुपये लेकर आना।



मकान गिरवी रखा और लिए उधार

पीड़ित शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने बातों में आकर बिना कुछ सोचे-समझे अपने रिश्तेदारों से उधार और मकान को गिरवी रखकर और कर्ज लेकर 20 लाख का इंतजाम किया और एक फरवरी 2023 को दिए पते पर पहुंच गया। वहां पर पीड़ित को राजकुमार और दो अन्य व्यक्ति मिले और राजकुमार ने प्रार्थी को पूरा विश्वास दिलाया कि आप उसे 20 लाख दे दो। वह अजय कुमार को स्पेन से ही एक सप्ताह में सीधा यूएसए भिजवा देगा। इसके साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि यदि आप के लड़के को यूएसए नहीं भेजा तो रकम वापस कर देगा।
विज्ञापन




ठग बोला- पासवर्ड और रसीद है नोट



राजकुमार एजेंट ने प्रार्थी को 10 रुपये का नोट देकर उसका आधा हिस्सा प्रार्थी को दे दिया और आधा हिस्सा अपने पास रख लिया और कहा कि यदि रुपये वापस करने पड़े तो 10 रुपये का आधा नोट ले आना और आपको 20 लाख रुपये ले जाना। राजकुमार एजेंट ने कहा कि यही पासवर्ड है और यही रसीद है।

प्राथी ने रुपये एजेंट को दे दिए और एजेंट के बताए नंबरों के संपर्क में रहा। एक-दो दिन बाद प्रार्थी ने राजकुमार एजेंट को फोन किया और पूछा कि आपने मेरे बेटे अजय कुमार का वीजा लगवाया या नहीं तो राजकुमार एजेंट ने प्रार्थी को कहा कि वह उनके बेटे का ही काम करा रहा है। एक दो दिन में वीजा आ आएगा और उसको यूएसए भेज देंगे।



आरोपी 20 लाख लेकर लापता

दो-तीन दिन बाद प्रार्थी के बेटे का फोन प्रार्थी के पास आया और उसने बताया कि आपने राजकुमार एजेंट को पैसे दिए है या नहीं। मेरे साथ के सभी लड़के यूएसए जा चुके हैं। तब पीड़ित ने अपने बेटे से कहा कि उसने भुगतान राजकुमार को कर दिया। शिकायतकर्ता ने एजेंट को फोन किया तो उसने कहा कि लड़के को एक-दो दिन में यूएसए भेज देगा। इसके बाद उसका फोन नहीं मिला। वह पानीपत आफिस पहुंचा, लेकिन वहां पर भी राजकुमार एजेंट नहीं मिला। इसके बाद उसने चेक दिए जो बाउंस हो गए। फोन पर वह अब धमकी दे रहा है।ंें
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें