अंबाला। नशा तस्करी के आरोपी पूर्व पार्षद राजेश के अवैध गोदाम पर जेसीबी चलाने के बाद नगर परिषद ने मलबा भी कब्जे में ले लिया। सचिव राजेश ने बताया कि मलबे को नगर परिषद खुद ही ट्रॉलियों में उठाकर दूर अपनी जगह पर गिरा रहा है। बता दें कि एनडीपीएस एक्ट में नामजद पूर्व पार्षद के गोदाम से पुलिस ने गत दिवस 260 ग्राम हेरोइन व 1500 नशे की गोलियां बरामद की थी। गोदाम की जांच पुलिस ने अपने स्तर पर की तो पता चला कि वो गोदाम ही नगर परिषद की जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ है। नगर परिषद की टीम ने मिलकर 21 अप्रैल को गोदाम पर पीला पंजा फेर दिया था।