फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
मुलाना में अग्रसेन महाराज की जयंती पर उप​स्थित समाज के लोग। संस्था
विज्ञापन
मुलाना के देवी मंदिर हॉल में कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में मुलाना के देवी मंदिर हॉल में महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज सभा मुलाना की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अग्रसेन के आदर्शों एवं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस दौरान संदीप सिंघल ने भजन गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर लाला दयाल, मदन लाल बंसल, अशोक कुमार गोयल और राम कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित किया। मौके पर लाला दयाल चंद, मदन लाल बंसल, सरपंच प्रवीण, पूर्व सरपंच नरेश चौहान, भाजपा नेत्री मोनिका कालड़ा, देवी मंदिर कमेटी के प्रधान मास्टर महेंद्र पाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें