फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नया अनुबंध के कारण बढ़े टोल के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने शनिवार से हरियाणा और पंजाब के घग्गर, घरौंडा लाडोवाल टोल के दामों में परिवर्तन किया है। नए अनुबंध के कारण तीनों टोलों के दाम बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि दो माह पहले एक सितंबर को इन तीनों टोलों के दामों में बढ़ोतरी की गई थी। वाहन मालिकों के मन में यही विचार कौंध रहा है कि दो माह में इन टोलों के दाम क्यों बढ़ाए गए। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों की मानें तो पहले पुराना अनुबंध चल रहा था, उस आधार पर रेट रिवाइज किए थे। अब अनुबंध खत्म होने के बाद दोबारा से टोलों का एग्रीमेंट बनाया गया। इसमें यह परिवर्तन हुआ। इस प्रक्रिया से कई बार टोल के दाम बढ़ भी सकते हैं और कम भी किए जाते हैं। ऐसे में इन तीनों टोलों पर नए अनुबंध के अनुसार टोल की फीस में बदलाव कर दिया गया है।
सबसे ज्यादा बढ़े लाडोवाल टोल के रेट

घग्गर टोल प्लाजा की बात करें तो यहां पर कार और जीप के लिए 20 रुपये बढ़ाए हैं, ट्रक और बड़ी बस के लिए 60 रुपये सिंगल टोल पर बढ़ाए हैं। इसी प्रकार करनाल के घरौंडा टोल पर छोटे वाहनों के लिए 25 रुपये तो बस और ट्रक के लिए 65 रुपये अतिरिक्त सिंगल टोल के देने होंगे। इसी प्रकार लाडोवाल टोल पर सबसे अधिक रेट बढ़े हैं। यहां पर छोटे वाहनों के लिए 50 रुपये बढ़ाए हैं। वहीं, बस व ट्रक को 155 रुपये सिंगल टोल के अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन


घग्गर टोल प्लाजा

वाहन- सिंगल टोल (पहले और अब) - डेली पास (पहले और अब) मासिक पास (पहले और अब)

कार, जीप और वैन- 95 से 115 रुपये- 140 से 175 रुपये- 2825 से 3865

एलसीवी और मिनी बस- 165 से 185 रुपये- 245 से 280 रुपये- 4945 से 6240 रुपये

ट्रक-बस- 330 से 390 रुपये- 495- 590 रुपये- 9890 से 13075 रुपये




घरौंडा टोल प्लाजा

वाहन- सिंगल टोल (पहले और अब) - डेली पास (पहले और अब) मासिक पास (पहले और अब)
कार, जीप और वैन - 155 से 180 रुपये- 235 से 270 रुपये- 4710 रुपये से 6050 रुपये

एलसीवी और मिनी बस- 275 से 295 रुपये- 410 से 440 रुपये- 8240 से 9775 रुपये

बस, ट्रक - 550 से 615 रुपये- 825 से 920 रुपये- 16485 से 20480 रुपये


लाडोवाल टोल प्लाजा



वाहन- सिंगल टोल (पहले और अब) - डेली पास (पहले और अब)- मासिक पास (पहले और अब)

कार, जीप और वैन - 165 से 215 रुपये- 245 से 325 रुपये- 4930 से 7175 रुपये

एलसीवी और मिनी बस- 285 से 350 रुपये- 430 से 520 रुपये- 8625 से 11590 रुपये

बस, ट्रक- 575 से 730 रुपये- 860 से 1095 रुपये- 17245 से 24285 रुपये



वर्जन

टोल के एग्रीमेंट को नौ वर्ष पूरे हो चुके थे। ऐसे में पुराना अनुबंध टर्मिनेट किया गया और नया अनुबंध लाया गया। इस कारण से हरियाणा पंजाब के इन तीन टोलों के रेट में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

-असीम बंसल, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें