फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दिल्ली की रैली को बताया सत्ता परिवर्तन का आधार

विज्ञापन
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की रैली में जाने वाले अंबाला के कांग्रेसी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली मेें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक मेहता ने सैकड़ों समर्थकों के साथ शिरकत की। रैली से लौटने के बाद कहा कि यह रैली आने वाले समय में सत्ता परिवर्तन का आधार बनेगा। अशोक मेहता ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि करनाल, मुरथल और केएमपी बाईपास पर कार्यकर्ताओं व आम जनता की गाड़ियों और बसों को घंटों रोककर परेशान किया गया। पुलिस की बैरिकेडिंग और बाधाओं के बावजूद लोकतंत्र प्रेमी डरे बिना रामलीला मैदान पहुंचे। उन्होंने हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद वरुण मुलाना और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें