फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नगर परिषद में फिर शुरु होगा टोकन सिस्टम, सुविधा केंद्र पर मिलेंगी सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। लगभग तीन साल से बंद नगर परिषद का टोकन सिस्टम जल्द दुरुस्त होगा। अब इसे नए सिरे से शुरु किया जाएगा। टोकन सिस्टम को शुरु करवाने के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी जसपाल सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा नप कार्यालय में जहां जो भी समस्या है, उसे भी जल्द दुरुस्त करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता आमजन से जुड़ी सुविधाओं को लेकर है। सबसे पहले उन्होंने सुविधा केंद्र को संवारने का जिम्मा उठाया है ताकि यहां आने वाले लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां, पीने के लिए ठंडा पानी, एसी की ठंडी हवा मिल सके और भीषण गर्मी से उन्हें राहत मिले ताकि वो बिना किसी परेशानी के अपना कार्य करवा सकें।

खिड़कियों पर लगेंगे बोर्ड
सुविधा केंद्र पर मौजूदा समय में आठ काउंटर बने हुए हैं। लेकिन किसी भी काउंटर पर कार्य से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं है। लोग यहां आते जरूर हैं लेकिन कौन से काउंटर पर उनका काम होगा, इसकी जानकारी उनके पास नहीं है। अब इस समस्या का समाधान भी होगा। कार्यकारी अधिकारी ने सभी काउंटर पर बोर्ड लगाने के निर्देश जारी किए हैं कि कौन से काउंटर पर क्या सुविधा मिलेगी। वहीं कर्मचारियों को विशेष हिदायत जारी की गई है कि वो कार्य के समय किसी से बात नहीं करेंगे और निर्धारित समय पर ही लंच आदि करेंगे। अगर कार्य समय के दौरान कोई कर्मचारी नहीं होगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छतों का होगा सुधार
नगर परिषद की नई इमारत को तैयार होने में अभी समय लगेगा क्योंकि विभाग के पास अभी फंड नहीं है और इसकी फाइल अभी सरकार के पास है। वहीं नप कार्यालय की जर्जर हो चुकी इमारत को सुधारने का कार्य भी जल्द शुरु किया जाएगा। छतों से गिर रही मिट्टी व पानी को लेकर अधिकारी ने इंजीनियरों को निर्देश दिए हैं कि छत पर जहांं-जहां जो खामी है, उसे दूर किया जाए ताकि कोई हादसा न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें