अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित एक मकान के शौचालय की छत गिर गई। बरसात के कारण यह हादसा करीब दोपहर 12 बजे हुआ। हादसे में 60 वर्षीय महिला मलबे के नीचे दब गई। परिजनों ने 112 को फोन कर घटना की सूचना दी। वहीं, परिवार के साथ-साथ अन्य लोग मलबे के नीचे दबी बुजुर्ग महिला को निकालने में जुट गए। महिला को मलबे से निकालने के तुरंत बाद उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उन्हें उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान महिला की टांग में फ्रैक्चर बताया है। महिला का अस्पताल में उपचार चल रहा है।