खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के तहत अंबाला में होने वाली स्वीमिंग की पांच दिवसीय मुकाबलों का आज समापन होगा। अंतिम दिन 5 इवेंट होंगे और 15 पदक के लिए होगी। समापन के दौरान पदक सेरेमनी होगी। हालांकि अभी तक पदक तालिका पर नजर मारी जाए तो सबसे ज्यादा पदम कर्नाटक की टीम के हैं। जिन्होंने एक के बाद एक पदकों की भरमार लगा दी है। अंतिम दिन हरियाणा की टीम पर नजर रहेगी कि उनके कितने पदक आते हैं। बताया जाता है कि गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल होकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित करेंगे। बता दें कि अंबाला को जिम्नास्टिक व स्वीमिंग की मेजबानी करने का मौका मिला था।
200 मीटर बटरफ्लाई (महिला व पुरुष) - हिट्स
50 मीटर फ्री स्टाइल - (महिला व पुरुष) - हिट्स
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक -(महिला व पुरुष) - हिट्स
1500 मीटर फ्री स्टाइल- (महिला) -टाइल ट्रायल्स
4 गुना 100 फ्री स्टाइल रिले - (पुरुष)- हिट्स
200 मीटर बटरफ्लाई (महिला व पुरुष) - फाइनल्स
50 मीटर फ्री स्टाइल - (महिला व पुरुष) - फाइनल्स
50 मीटर ब्रैस्ट स्ट्रोक -(महिला व पुरुष) - फाइनल्स
1500 मीटर फ्री स्टाइल- (महिला) - टाइम ट्रायल्स
4 गुना 100 फ्री स्टाइल रिले - (पुरुष)- फाइनल्स