संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रवालों गांव स्थित गुरुद्वारा श्री हुकुमसर साहिब में संत बाबा सावण सिंह की 19वीं बरसी पर धार्मिक गुरमति कथा-कीर्तन समागम का आयोजन शनिवार को किया गया। यह समागम सुबह 9 से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। जिसका आयोजन गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा हरबंस सिंह के नेतृत्व में होगा। समागम में कथावाचक और कीर्तन जत्थे पहुंचकर संगत को गुरुबाणी से निहाल करेंगे। समागम के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में सितंबर माह से श्री अखंड पाठ की लड़ी भी चल रही थी। इस लड़ी का समापन शनिवार को होगा। गुरुद्वारा साहिब में हरियाणा-पंजाब से संगत पहुंचती है। शुक्रवार को समागम की तैयारी की गई। इस अवसर पर निशुल्क मेडिकल शिविर भी लगाया जाएगा।