फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के खाते से शातिरों ने छह लाख 71 हजार 901 रुपये निकाल लिए। इसकी शिकायत महिला ने बलदेव नगर थाना में दर्ज करवाई है। शिकायत में महिला कंचन स्वामी ने बताया कि उनके पास मैसेज आया कि उनके खाते से पहले छह लाख 39 हजार 901 रुपये कट गए। जबकि इसके लिए न तो कोई ओटीपी मांगा गया और न ही कोई ओर जानकारी मांगी गई। इसके बाद तीन बार दस-दस हजार रुपये और एक बार दो हजार रुपये कट गए। इसकी शिकायत पहले उन्होंने बैंक में की। मगर, उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उनके पास रुपये वापस आए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें