अंबाला सिटी। अंबाला शहर के मनमोहन नगर क्षेत्र में वीरवार रात 8:30 बजे तीन युवकों पर पड़ोस में ही रहने वाले युवकों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान मनमोहन नगर के रहने वाले 21 वर्षीय साहिल 22 वर्षीय अंकित और 21 वर्षीय हरप्रीत घायल हो गए। घायलों को शहर नागरिक अस्पताल में भरती भर्ती कराया गया है। घायल साहिल ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठा था इसी दौरान दो बाइक सवारों ने एक युवक को पीटना शुरू कर दिया। जब वह उसे युवक को बचाने के लिए गया तो बाइक सवार युवकों ने उस पर पेचकस से हमला कर दिया। इतना ही नहीं बाइक सवारों के साथ परिवार के सदस्यों ने भी हमला कर दिया। बीच बचाव करने के लिए आए साहिल के दोस्त अंकित और हरप्रीत पर भी पेचकस से वार किया। साहिल ने बताया की हमले के दौरान उसकी चांदी की चैन और हरप्रीत का फोन भी कहीं गुम हो गया ।खबर लिखे जाने तक मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया था ।