फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन चोरों को पकड़ा, बाइक छोड़कर भागे

Sat, 31 Jan 2026 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। मुन्ना माजरा गांव में ग्रामीणों की मुस्तैदी के चलते चोरी की एक वारदात होने से बच गई। गांव में रात के पहरे के दौरान ग्रामीणों ने बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को दबोचने की कोशिश की। इस दौरान छीनाझपटी में आरोपी अपनी बाइक व चोरी की तीन बैटरियां मौके पर ही छोड़कर भाग गए। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मुन्ना माजरा गांव निवासी नवीन ने बताया कि 29 जनवरी की रात करीब 11:30 बजे वह अन्य ग्रामीणों के साथ गांव में पहरा दे रहे थे। पंजोखरा व मुन्ना माजरा के शमशान घाट के पास एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। ग्रामीणों ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने भागने की कोशिश की। मौके पर बड़ा गांव निवासी आशु को काबू कर लिया था लेकिन उसके साथी संदीप और एक अन्य अज्ञात युवक ग्रामीणों से भिड़कर वहां से भाग निकले। कुछ देर बाद आरोपी आशु भी ग्रामीणों को चकमा देकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें