पिछले कुछ दिनों में साहा इलाके में हुई चोरी की तीनों वारदातें पुलिस ने सुलझा ली। इनमें गांव बीहटा के रोहित कुमार उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी के सामान की रिकवरी के बाद उसे शनिवार कोर्ट में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इन मामलों में विजय कुमार के घर से 16 अप्रैल को चाबी और मोबाइल, उसके बाद दुकान से मोबाइल और अन्य सामान चोरी हुआ था। पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में रोहित संदिग्ध दिखा था। गिरफ्तार करने के बाद जब पूछताछ की गई तो उसने अजय कुमार और सर्वजीत वासी जवाहरगढ़ के घर से बाइक व अन्य सामान चुराने की वारदात कबूल ली। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार तीनों वारदातों में चोरी का सामान बरामद कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।