फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फिरोजपुर कैंट से दिल्ली के बीच तीन तो फाजिल्का के बीच चलेगी एक स्पेशल रेलगाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। रेलवे ने फिरोपुर कैंट-दिल्ली के बीच तीन और फाजिल्का-दिल्ली के बीच एक स्पेशल रेलगाड़ी के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04674 फिरोजपुर 27 अक्तूबर को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04673 दिल्ली जंक्शन से 28 अक्तबूर को दोपहर 3.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 3.00 बजे फिरोजपुर कैंट पहुुंचेगी।
विज्ञापन

रेलगाड़ी संख्या 02404 फिरोजपुर 26 अक्तूबर को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। वापसी दिशा में 02403 दिल्ली जं. 25 अक्तूबर को पूर्वाह्न 10.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 9.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
रेलगाड़ी संख्या 04680 फिरोजपुर 1 नवंबर को रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान करके अगले दिन पूर्वाह्न 10.05 बजे दिल्ली जं. पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04679 दिल्ली जं. 2 नवंबर को रात्रि 10.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रात्रि 9.30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन

फाजिल्का-दिल्ली जंक्शन
रेलगाड़ी संख्या 04670 फाजिल्का से 25 अक्तूबर और 3 नवंबर को सुबह 9 बजे प्रस्थान कर यात्रा के उसी दिन रात्रि 7.30 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04669 दिल्ली जंक्शन से 25 अक्तूबर और 3 नवंबर को रात्रि 8.15 बजे प्रस्थान करके अगले दिन सुबह 9.30 बजे फाजिल्का पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें