फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दहेज प्रताड़ना में पति सहित तीन नामजद

Sun, 25 Jan 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डेहा कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने का प्रयास व मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके पति मोहित, सास व ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेठ ने कमरे में आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास भी किया था। विवाहिता ने बताया कि 7 अगस्त 2022 को शाहबाद निवासी मोहित के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया। ससुराल पक्ष के लोग लगातार बुलेट व दो लाख की नकदी की मांग कर रहे थे। आरोप लगाया कि झगड़े के बाद बातचीत करने आए भाई धर्मप्रीत पर पुलिस ने चाकू से हमला कर दिया था, जिस पर पहले भी मामला दर्ज हुआ था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें