बदलते मौसम का असर अब लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ने वाला है। आगामी दिनों में कोहरे को लेकर रेलवे ने ट्रेनों को रद्द करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता वीके पूरवाल ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन जोड़ी लंबी दूरी की ट्रेनों को दिसंबर से फरवरी तक रद्द करने का फैसला किया है। इनमें ट्रेन नंबर 04534 बरौनी-अंबाला को चार दिसंबर से 26 फरवरी तक, 04533 अंबाला-बरौनी को छह दिसंबर से 28 फरवरी, 04683/04684 लालकुआं-अमृतसर को चार दिसंबर से 26 फरवरी, 04924 अमृतसर-गोरखपुर को दो दिसंबर से 24 फरवरी, 04923 गोरखपुर-अमृतसर को तीन दिसंबर से 25 फरवरी तक रद्द किया गया है।