फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपी गिरफ्तार किए हैं। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार निवासी गांव ऊंचा चंदाना थाना छप्पर जिला यमुनानगर, गुरनाम सिंह उर्फ सतनाम निवासी गांव फरीदपुर थाना छप्पर जिला यमुनानगर तथा रणदीप सिंह उर्फ सेठी निवासी गांव मछौंडा थाना पड़ाव जिला अंबाला को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेशानुसार एक दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले के संबंध में शिकायतकर्ता सुशील कुमार निवासी गांव दुखेड़ी ने 11 जुलाई 2022 को थाना पड़ाव में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दुखेड़ी मोड़ मोहड़ा से आरोपी जसविंदर सिंह उर्फ जस्सी, सेठी व अन्य ने उसके भाई रायसिंह से मारपीट करके अपनी कार में उठाकर ले जाने व जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें