फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेंगू के तीन नए मामले, एफेरेसिस मशीनों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। डेंगू का प्रकोप जिलाभर में बढ़ता जा रहा है। सोमवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब मरीजों का आंकड़ा 35 तक पहुंच गया है। डेंगू के गंभीर मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेट्लेट (एसडीपी) की जरूरत पड़ती है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास एफेरेसिस मशीनें ही नहीं है। हालांकि मुख्यालय की तरफ से अंबाला कैंट और सिटी के लिए लाखों रुपये की लागत वाली इन मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू हुई थी।
विज्ञापन

बावजूद अभी तक यह अधर में अटकी पड़ी है। एसडीपी के लिए मरीजों को मुलाना मेडिकल कॉलेज, संजीवनी अस्पताल या हीलिंग टच अस्पताल जाना पड़ता है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिक अस्पतालों में दाखिल मरीजों के लिए एसडीपी की व्यवस्था अपने स्तर की जा रही है। अभी तक विभाग दो मरीजों के लिए यह व्यवस्था कर 22 हजार रुपये का भुगतान कर चुका है। आगे भी जरूरत पड़ने पर उनकी तरफ से एसडीपी की व्यवस्था करवाने का दावा किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में एफेरेसिस मशीनों की खरीद की प्रक्रिया चली थी लेकिन यह महज कागजों में ही अटक कर रह गई। अगर यह मशीन नागरिक अस्पतालों में आ जाए तो मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े।
अभी नागरिक अस्पताल में आरडीपी की ही सुविधा

दरअसल, डेंगू के गंभीर मरीजों के प्लेट्लेटस तेजी से गिरते जाते हैं। ऐसे में अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल की बात करें तो केवल आरडीपी की सुविधा है। इसमें एक मरीज से केवल 1 से पांच हजार प्लेटलेट्स मिल पाती हैं। किसी मरीज को 50 हजार प्लेटलेट्स चढ़ाने की जरूरत है तो उसको कई ब्लड डोनर ढूंढने पड़ेंगे, तब जाकर उसको 50 हजार प्लेटलेट्स मिल पाएगी। जबकि सिगल डोनर प्लेटलेट्स (एसडीपी) तकनीक से एक यूनिट रक्त में 30-35 हजार प्लेटलेट्स मिलती हैं, इसे जंबो पैक कहते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
एफेरेसिस मशीनों के लिए पत्राचार किया जा चुका है। अभी नहीं आई है। दो मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) के लिए विभाग की तरफ से निजी अस्पताल को करीब 22 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है। जरूरत पड़ने पर विभाग आने वाले मरीजों के लिए यह उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

डॉ. सुनील हरि, महामारी नियंत्रक अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें