फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मामले आए, 93 पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के नए मामलों में दिनों दिन वृद्धि हो रही है। रविवार को भी जिले में तीन डेंगू के मामले सामने आए हैं। इसमें दो मरीज कालाअंब से सामने आए हैं तो एक शहजादपुर क्षेत्र से सामने आया है। इसके बाद जिले में कुल डेंगू के मामलों की संख्या 93 पहुंच गई है। जिन क्षेत्रों से डेंगू के नए मामले सामने आ रहे हैं, उन क्षेत्रों में विभाग की ओर से लारवा जांच अभियान को तेजी के साथ चलाया जा रहा है। इसके अलावा विभाग जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। स्वास्थ्य विभाग उनके घर जाकर मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर रहे हैं। इससे कि मरीजों को उनके घर पर ही उपचार मिल सके। वहीं डेंगू के मामलों के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सभी को अलर्ट पर रखा है। इससे कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो उसे संभाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें