अंबाला। केंद्रीय कारागार के खाली पड़े ब्लॉक नंबर नौ से तलाशी के दौरान अज्ञात पैकेट मिले। पैकेट को खोलने पर उसमें से तीन मोबाइल फोन, तीन चार्जर और दो बैटरी निकली। बलदेव नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शिकायतकर्ता कलिंद्र केंद्रीय कारागार ने 17 अगस्त को शिकायत दी थी। उसमें बताया कि 14 अगस्त को निरीक्षण के दौरान दो पैकेटों में उपरोक्त सामान बरामद हुआ। संवाद