अंबाला। साधु के वस्त्र धारण कर स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन सदस्य को अंबाला सीआईए-1 की टीम ने पकड़ लिया। आरोपियों ने करनाल व पानीपत के आसपास के क्षेत्र में करीब 14-15 वारदातों को अंजाम दिया है। इनकी पहचान सम्भालखा के गांव वजीरपुर निवासी सालिंद्र नाथ, ग्रेटर नोएडा गौत्तम बुधनगर निवासी राकेश नाथ व रेवाड़ी के गांव कनोरा निवासी कृष्ण नाथ के रूप में हुई। आरोपियों को चार दिन के रिमांड पर लिया।
पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि शातिर बदमाशों ने कार में 26 अप्रैल को स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया था। शिकायतकर्ता कुरुक्षेत्र के गांव जखवाला निवासी सुभाष सिंह की शिकायत पर नग्गल थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव बिशनगढ़ के पास कार में सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी माता व पत्नी के दोनों कानों से सोने की बालियां छीन ली थी।
पहले भी दर्ज है दर्जनों मामले
आरोपी कृष्णनाथ के खिलाफ कुरुक्षेत्र, सोनीपत, रिवाड़ी, कैथल, करनाल, अंबाला के अलग-2 थानों में चोरी व स्नैचिंग के नौ मामले व एक धोखाधड़ी का दर्ज है।
आरोपी सालिंद्र नाथ के खिलाफ सोनीपत, पानीपत, कैथल, रिवाड़ी, अंबाला, कुरुक्षेत्र व करनाल में अलग-2 थानों में चोरी व स्नैचिंग के सात मामले और तीन मामले धोखाधड़ी के दर्ज हैं।
आरोपी राकेश नाथ के खिलाफ थाना नग्गल में स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।